उत्तराखंड में आपदा ने भारी तबाही मचाई हुई है। आज शनिवार देर शाम उत्तरकाशी में फिर बादल फट गया। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी के प्रदेश के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा  करने की खबर सामने आई है। उनका कार्यक्रम जल्द तय होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही उत्तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। आपदा में हुए भारी नुकसान के बीच राज्य ने केंद्र से 5702 करोड़ की विशेष सहायता मांगी है। राज्य में पांच अगस्त को उत्तरकाशी के धराली से शुरू हुआ आपदाओं का सिलसिला अब तक अनवरत जारी है। बादल फटने, भूस्खलन और भू-धंसाव की वजह से सैंकड़ों गांवों को नुकसान हुआ है। तमाम लोग आज भी राहत शिविरों में जीवन काट रहे हैं। इस बीच सोमवार को केंद्रीय टीम भी प्रदेश के आपदाग्रस्त इलाकों का दौरा करने के लिए उत्तराखंड आ रही है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *