राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने कहा कि आठ सितंबर को केंद्रीय टीम के साथ शासन में बैठक होगी, जिसमें उन्हें स्थिति की जानकारी दी जाएगी।  राज्य में क्षति का जायजा लेने के लिए अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम आठ सितंबर को राज्य में आ रही है। यह टीम शासन में अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ प्रदेश के छह जिलों में निरीक्षण के लिए जाएगी। सचिव सुमन ने बताया कि अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर व नैनीताल में जाएगी। राज्य के स्तर पर सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। इस टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आर. प्रसना करेंगे। टीम के साथ अन्य छह सदस्य भी रहेंगे, जिनमें उप निदेशक महेश कुमार, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार, उप निदेशक विकास सचान, मुख्य अभियंता पंकज सिंह, निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह शामिल हैं।

राज्य में 574 एमएम बरसात हुई

सचिव सुमन ने बताया कि बताया कि इस वर्ष अभी तक 574 मिमी बारिश हुई है, जो पिछले कुछ वर्षों में सर्वाधिक है। बारिश अधिक होने के कारण नुकसान भी ज्यादा हुआ है। इस वर्ष मानसून के दौरान हुई क्षति की प्रतिपूर्ति तथा भविष्य में अवस्थापना संरचनाओं को संभावित नुकसान से बचाने के लिए भारत सरकार से 5702.15 करोड़ रुपये की विशेष सहायता का अनुरोध किया गया है।
क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण में 1944.15 करोड़ के साथ-साथ परिसम्पत्तियों को बचाने तथा अनेक ऐसी परिसंपत्तियां, मार्ग, आबादी वाले क्षेत्र तथा अन्य अवस्थापना संरचानाओं को जो आपदा से क्षतिग्रस्त होने की कगार पर हैं को स्थिर करने के लिए 375 करोड़ की सहायता देने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आपदा के कारण जिन लोगों की आजीविका भी प्रभावित हुई है, उनके लिए भी केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इससे पूर्व सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में केंद्रीय टीम के दौरे की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *