देहरादून। उत्तराखंड की सियासत एक बार फिर सरगर्मियों से भर गई है। लंबे समय से चर्चा में रहे कैबिनेट विस्तार को लेकर अब संकेत मिल रहे हैं कि नवरात्र के पावन अवसर पर मंत्रिमंडल में फेरबदल या नए चेहरों की ताजपोशी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल करीब पांच पदों पर नए मंत्रियों को मौका दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
बीते कुछ महीनों से पार्टी संगठन और सरकार के बीच कई दौर की बैठकों के बाद इस पर सहमति बनती दिख रही है। माना जा रहा है कि संगठन संतुलन, क्षेत्रीय समीकरण और आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए नामों का चयन किया जाएगा।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस विस्तार से युवा चेहरों और संगठन के सक्रिय नेताओं को इनाम मिल सकता है, जबकि कुछ वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपने की भी तैयारी है। नवरात्र के शुभ मुहूर्त पर यह विस्तार पार्टी के लिए सियासी संदेश देने का भी माध्यम बन सकता है।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व के बीच अंतिम बातचीत के बाद नामों पर मुहर लगेगी। फिलहाल कार्यकर्ताओं और जनता के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर वे पांच भाग्यशाली चेहरे कौन होंगे जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर सरकार की ताकत और मजबूत की जाएगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
