प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में दुनियाभर के सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम में अपने भाषण की शुरुआत में पीएम मोदी ने कुछ ऐसा कहा कि पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा।

प्रधानमंत्री मोदी के मज़ाकिया अंदाज़ पर ठहाकों से गूंजा सभागार, विदेश यात्रा से लौटने पर लोगों ने यूं किया स्वागत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चिर-परिचित मज़ाकिया अंदाज़ में एक बार फिर लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरते नज़र आए। हाल ही में जापान और चीन की यात्रा से लौटे प्रधानमंत्री मोदी ने जैसे ही एक कार्यक्रम में मंच से अपना संबोधन शुरू किया, वहां मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका ज़ोरदार स्वागत किया।

पीएम मोदी ने कहा, “कल रात ही मैं जापान और चीन की यात्रा से वापस लौटा हूं।” इस पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। तालियों की आवाज़ सुनकर प्रधानमंत्री खुद को हल्के-फुल्के अंदाज़ में चुटकी लेने से रोक नहीं पाए। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “गया था, इसलिए तालियां बजा रहे हैं या वापस लौटा हूं, इसलिए?”

प्रधानमंत्री की इस चुटकी पर पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। उनका यह अंदाज़ दर्शकों को खूब भाया और माहौल कुछ ही क्षणों में हल्का-फुल्का और आत्मीय हो गया।

प्रधानमंत्री मोदी अक्सर अपने भाषणों में गंभीर मुद्दों के बीच हास्य का तड़का लगाते हैं, जिससे श्रोता उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं। इस बार भी उनका यही अंदाज़ देखने को मिला।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *