उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पुलिस सब इंस्पेक्टर, गुल्मनायक और फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर भर्ती का रिजल्ट और कटऑफ जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। त्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI), गुल्मनायक और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर चेक कर सकते हैं। आयोग ने रिजल्ट के साथ-साथ कैटेगरीवार कटऑफ मार्क्स भी घोषित किए हैं।

पदनाम / कैटेगरीकटऑफ (Marks)
उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस)
यूआर (UR)205.66
यूआर / यूएफ179.23
ईडब्ल्यूएस (EWS)201.85
ईडब्ल्यूएस / यूएफ179.22
ओबीसी (OBC)198.80
ओबीसी / यूएफ175.41
एससी (SC)174.14
एससी / यूएफ168.55
एसटी (ST)189.39
डीएफएफ170.84
ईएक्सएस151.26
उपनिरीक्षक (अभिसूचना)
यूआर (UR)201.60
यूआर / यूएफ182.53
ईडब्ल्यूएस (EWS)195.24
ईडब्ल्यूएस / यूएफ177.95
ओबीसी (OBC)194.99
ओबीसी / यूएफ174.65
एससी (SC)167.78
एससी / यूएफ162.95
एसटी (ST)186.34
ईएक्सएस154.06
गुल्मनायक (पुरुष – PAC/IRB)
यूआर (UR)190.16
ईडब्ल्यूएस (EWS)185.33
ओबीसी (OBC)186.34
एससी (SC)160.67
एसटी (ST)177.45
डीएफएफ163.46

कब हुई थी परीक्षा?

एसआई भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 12 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद 14 मई 2025 को दस्तावेज सत्यापन हुआ। अंतिम चयन मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और अभ्यर्थियों की दी गई प्रेफरेंस के आधार पर तैयार की गई है।

भर्ती में कितने पद थे?

गृह विभाग के अंतर्गत निकली इस भर्ती के तहत कुल 222 पदों पर नियुक्ति होनी है। इनमें –

  • सब इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना): 108 पद
  • गुल्मनायक (पुरुष – पीएसी/आईआरबी): 89 पद
  • अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष/महिला): 25 पद

चयन प्रक्रिया: आगे क्या होगा?

उत्तराखंड पुलिस दरोगा भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा पूरी हो चुकी है और परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। अब अगला चरण मेडिकल परीक्षा का होगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस और स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

ध्यान रहे कि शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण पहले ही क्वालीफाइंग नेचर में हो चुके थे। अब अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और मेडिकल परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के आधार पर जारी की जाएगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *