प्रदेश मंत्रिमंडल की आज होने वाली बैठक में कई प्रस्ताव आएंगे। इनमें से कई प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुधवार को सुबह होगी। बैठक में इस बार कई विभागों की सेवा नियमावली का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है। इसके अलावा आवास, शहरी विकास, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, आयुष विभाग, ऊर्जा और शिक्षा विभाग के भी कई प्रस्ताव आने की संभावना है। बैठक में एससीईआरटी का कैडर संबंधी प्रस्ताव आने की भी संभावना है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
