कुंडेश्वरी खरमासा क्षेत्र में अचार फैक्ट्री की ओर भाग रहे दो संदिग्ध बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को तमंचा और कारतूस सहित दबोच लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गिरफ्तारी के बाद दोनों बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया कि उन्होंने ही 21 अगस्त 2021 को ढकिया कला के पूर्व ग्राम प्रधान श्याम सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। उस हमले से पूरा इलाका दहशत में आ गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान काव्य शर्मा पुत्र स्वर्गीय सुनील कुमार शर्मा निवासी ढकिया और राघव मिश्रा उर्फ निखिल पुत्र राजेश मिश्रा निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। खास बात यह है कि काव्य शर्मा का परिवार अपराध की लंबी फेहरिस्त रखता है। उसका भाई कार्तिक शर्मा फरवरी 2024 में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में थाना आईटीआई से जेल जा चुका है, वहीं काव्य शर्मा खुद भी हत्या के प्रयास के मामले में आरोपित रह चुका है। यही नहीं, काव्य शर्मा का सगा मामा भी हत्या के प्रयास में जेल की सज़ा काट चुका है। पूछताछ में काव्य शर्मा ने स्वीकार किया कि उसने पूर्व ग्राम प्रधान श्याम सिंह पर गोली पुरानी रंजिश के चलते चलाई थी। पुलिस अब इस पूरे गैंग के पुराने मामलों और नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *