रिजस्ट्रार जनरल की ओर से नोटिफिकेशन जारी नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ी संख्या में जजों के तबादले किए गए हैं। उच्च न्यायालय के रिजस्ट्रार जनरल की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ी संख्या में जजों के तबादले किए गए हैं। उच्च न्यायालय के रिजस्ट्रार जनरल की ओर से जारी नोटिफिकेशन के तहत इंदु शर्मा, तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर को रिक्त न्यायालय में द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), उधम सिंह नगर के पद पर नियुक्त किया गया है। नेहा कुशावाहा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल का स्थानांतरण किया गया है और अभिषेक कुमार श्रीवास्तव के स्थान पर उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, नैनीताल के सचिव के पद पर नियुक्त किया है। नीरज कुमार, चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधमसिंह नगर को इंदु शर्मा के स्थान पर तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधम सिंह नगर के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में रवि रंजन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी जिला नैनीताल को नेहा कुशावाहा के स्थान पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल के पद पर स्थानांतरित किया गया है। बीनू गुलयानी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल को प्रत्यावर्तित, स्थानांतरित और रिक्त न्यायालय में अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) रुड़की जिला हरिद्वार के पद पर नियुक्त किया गया है। शमा परवीन पंचम अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर को नीरज कुमार के स्थान पर चतुर्थ अपर सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) ऊधमसिंह नगर के पद पर नियुक्त किया गया है। रमेश चंद्र, सिविल जज (जूनियर संभाग), देहरादून को सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) संवर्ग में पदोन्नत किया गया है। मीनाक्षी शर्मा सिविल जज (जूनियर डिविजन) पुरोला जिला उत्तरकाशी को सिविल जज (सीनियर डिविजन) कैडर में पदोन्नत किया गया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
