काशीपुर में आज कुमायूँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) ने धराली के आपदा प्रभावित लोगों के लिए खाद्य सामग्री से भरे ट्रक को रवाना किया।
काशीपुर के अनन्या होटल, रामनगर रोड से यह राहत सामग्री चैम्बर के अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में रवाना की गई। इस अवसर पर चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष विनीत कुमार संगल, बाँके बिहारी गोयंका, शक्ति प्रकाश अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, अश्विनी छाबड़ा और बी.पी. गोयल मौजूद रहे।

राहत सामग्री से लदे ट्रक को कृषि मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, महापौर दीपक बाली और विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पवन अग्रवाल, अध्यक्ष, केजीसीसीआई
“हमारे सदस्य हमेशा सामाजिक और आपदा राहत कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। धराली में प्रभावित परिवारों के लिए खाद्य सामग्री स्थानीय सदस्यों के सहयोग से एकत्रित की गई है, जिसे प्रशासन की निगरानी में सीधे पीड़ितों तक पहुँचाया जाएगा।”

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि आपदा के समय समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर मदद करनी चाहिए, वहीं महापौर दीपक बाली ने व्यापारी और औद्योगिक संगठनों से पीड़ितों की हरसंभव मदद करने की अपील की।

पीसीआर – इस मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *