आज नगर निगम के सभागार में आगामी 14 अगस्त, 2025 को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के मानने को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभाजन की पीड़ा झेल चुके बुजुर्गों और परिवारों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद नैनीताल उधमसिंहनगर अजय भट्ट, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं उधमसिंहनगर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा शामिल होंगे। यहां नगर निगम सभागार में विभाजन विभीषिका समारोह के अध्यक्ष महापौर दीपक बाली ने पत्रकार वार्ता में कहा कि विभाजन की पीड़ा झेल चुके लोगों के दुख और दर्द को देश आज भी महसूस करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश भर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उन परिवारों को सम्मानित किया जाता है। आज भी वह परिवार उस पीड़ा को नहीं भूले हैं। भाजपा के काशीपुर जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने बताया कि यह आयोजन 14 अगस्त, 2025, गुरुवार को सुबह 10 बजे अन्नया होटल, काशीपुर में होगा। ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजन समिति, काशीपुर’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाब, सिंध, बंगाल, बिहार, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जहां विभाजन के दर्द, शहीदों के बलिदान और सैनिकों की वीरता को नमन किया जाएगा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *