भूस्खलन और बारिश के चलते राज्य में 266 मार्ग बंद हो गए, इनमें से 173 ही खोले जा सके। सड़कें खोलने के लिए 514 मशीनें अलग-अलग जगह तैनात की गई है। राज्य में भूस्खलन और बारिश के चलते मार्ग लगातार बंद हो रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश में 150 मार्ग बंद हो गए। बृहस्पतिवार को भी 116 रास्ते बंद थे। ऐसे में बंद मार्गाें की संख्या 266 तक पहुंच गई। लोक निर्माण विभाग की टीम शुक्रवार शाम पांच बजे तक 173 मार्ग खोलने में सफल हो सकी है। अभी भी 93 मार्ग बंद हैं। इसमें दो राष्ट्रीय राजमार्ग (पौड़ी व देहरादून जिला), सात राज्यमार्ग (देहरादून तीन, पौड़ी-टिहरी एक- एक, नैनीताल दो), सात मुख्य जिला मार्ग, दो अन्य जिला मार्ग और 75 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। लोनिवि ने बंद रास्तों को खोलने के लिए 514 मशीनों को अलग- अलग जगहों पर तैनात किया हुआ है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
