उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थ यात्रा फिलहाल रोकी गई है। यात्रियों को जगह-जगह रोका गया है। वहीं फूलों की घाटी में भी पर्यटकों का आवागमन रोका गया। मंगलवार 150 पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है। नंदा देवी नेशनल पार्क के उपनिदेशक तरुण सलएस इसकी पुष्टि की है
वहीं परमार्थ निकेतन के गंगा तट पर जी-20 के दौरान लाखों की लागत से सौंदर्यीकरण हुआ भवन जलमग्न हो गया। यहां गंगा का पानी शिवमूर्ति तक पहुंच गया है। वहीं टिहरी में एक वाहन मलबे में फंस गया। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पीपल कोटी के पास भनेर पानी में अभी तक भी सुचारू नहीं हो पाया है। हाईवे के दोनों और करीब 800 तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों के वाहन फंसे हुए हैं।
बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। भनेरपानी में बदरीनाथ हाईवे करीब 15 मीटर तक ध्वस्त हो गया है। एनएचआईडीसीएल की ओर से जेसीबी और पोकलैंड मशीन की मदद से हाईवे को खोलने का काम किया जा रहा है। हरिद्वार-मोतीचूर सिंगल लाइन रेलखंड पर स्थित टनल के पास एक बड़ी चट्टान के कैनोपी पर गिर गया, जिससे रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। ओएचई लाइन पर भी काफी नुकसान पहुंचा है। इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। इस वजह से कई ट्रेनों को रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। बुधवार सुबह हुई इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों को रद्द कर दिया है। श्रीनगर में अलकनन्दा का जल स्तर बढ़ा है। अभी खतरे के निशान से नीचे अलकनन्दा बह रही है। वहीं लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी का खामियाजा दो छात्रों को भुगतना पड़ा, जो इंटरमीडिएट का बैक पेपर देने से वंचित रह गए। टिहरी जिले के निवासी साहिल कुमार और सुजल कुमार को बुधवार को पौड़ी गढ़वाल स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज कोट में भौतिकी का बैक पेपर देना था। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे निर्धारित था।
दोनों छात्र सुबह 6 बजे ही देवप्रयाग बाजार में परीक्षा केंद्र जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
