कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की कुनौतियों और निर्वाचन आयोग की कुरीतियों के विरोध में जनता ने मतदान किया है। हाईकोर्ट से सरकार और निर्वाचन आयोग की किरकिरी हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने आज देहरादून में प्रेसवार्ता की। उन्होंने मतदान के लिए राज्य की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है।कांग्रेस को जनता ने स्पष्ट बहुमत दिया है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भी आभार जताया। कहा कि भाजपा की कुनौतियों और निर्वाचन आयोग की कुरीतियों के विरोध में जनता ने मतदान किया है। हाईकोर्ट से सरकार और निर्वाचन आयोग की किरकिरी हो चुकी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता तो अपने ही बूथ पर हारे हैं, और हार के बावजूद भी भाजपा कर मिष्ठान वितरण कर रही है। कहा कि चुनाव में भाजपा ने अपनाएं हर हथकंडे अपनाए। धन बल और छल बल के आधार पर भाजपा ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में कामयाब होती है तो सीधा लोकतंत्र की हत्या होगी। भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त है। लेकिन किसी को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। 2027 में निश्चति रूप् से कांग्रेस की सरकार आएगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
