बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भूस्खलन से प्रभावित हुए सड़क मार्ग के निरीक्षण के अलावा तीर्थयात्रियों से बातचीत की उनका हालचाल जाना। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी आज सोनप्रयाग पहुंचे। यहां उन्होंने सोनप्रयाग-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन को शीघ्र केदारनाथ यात्रा मार्ग को खुलवाने और एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमों को तीर्थयात्रियों की सहायता करने का निर्देश दिए। उन्होंने भूस्खलन से प्रभावित हुए सड़क मार्ग के निरीक्षण के अलावा तीर्थयात्रियों से बातचीत की उनका हालचाल जाना। तीर्थयात्रियों से मौसम के पूर्वानुमान को लेकर यात्रा करने की अपील की। इस दौरान उनके साथ बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, वरिष्ठ सदस्य पोस्ती भी रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
