बैठक में प्रदेश संगठन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई। आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत विमर्श हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पार्टी प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी मौजूद रहे बैठक में प्रदेश संगठन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई। आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत विमर्श हुआ। सितंबर में प्रस्तावित सांसदों, विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी पर चर्चा की गई। साथ ही निकट भविष्य में प्रदेश एवं जिला स्तर पर संगठनात्मक इकाइयों के पुनर्गठन एवं विस्तार को लेकर भी रणनीतिक मंथन हुआ। यह सुनिश्चित किया गया कि संगठन की संरचना और अधिक प्रभावशाली, अनुशासित एवं जमीनी स्तर से जुड़ी हो। इसके अतिरिक्त, प्रदेश में वर्तमान में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की समीक्षा करते हुए द्वितीय चरण की रणनीति तथा भविष्य की दिशा को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। संगठन की चुनावी तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क अभियानों की गति को और तीव्र करने पर बल दिया गया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
