उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ने कहा कि इसके पीछे की सही वजह केवल दो ही लोग बता सकते हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्रीव कांग्रेस नेता हरीश रावत का बयान सामने आया है। उन्होंने इसे बिहार चुनाव से जोड़ा है। हरीश रावत ने कहा कि धनखड़ जी की त्यागपत्र की जो आकस्मिकता है और जो समय का चयन है वो दोनों कई कहानियां, कई बातें कहती हैं। उन्होंने कहा कि इस इस्तीफे के पीछे वो बहुत गहरी बात छिपी है और उस गहराई का स्पष्टीकरण केवल पीएम या जगदीप धनखड़ जी दे सकते हैं। कहा कि उनके इस्तीफे के बाद तत्काल नाम में चलने लगे उन नामों में अधिकांश नाम वो है जो किसी न किसी रूप में बिहार चुनाव को प्रभावित करते हैं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
