भोजपुर थाना क्षेत्र के एक ही रात में मदरसा संचालक के दो मोबाइल चोरी वा किसान की भैंस चोरी और चोरों ने महिला के कुंडल खींचने का किया प्रयास
सोमवार की रात भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर मुरादाबाद काशीपुर हाईवे पर स्थित मदरसा संचालक मौलाना अख्तर व मौलाना साबिर हुसैन मदरसे में सो रहे थे करीब 2:00 बजे नमाज पढ़ने के लिए उठे तो मोबाइल नहीं था आसपास में तलाश किया तो मोबाइल नहीं मिला कुछ देर बाद गांव से शोर-शराबे की आवाज सुनाई मौलाना उठकर खड़े हो गए और गांव की तरफ चलें गांव वालों ने बताया कि अभी-अभी कुछ देर पहले ही चोरों ने के किसान रिफाकत हुसैन के घर से ₹70000 कीमत की भैंस को लेकर फरार हो गए जबकि 60 मीटर की दूरी पर सोती हुई महिला के कुंडल खींचने का प्रयास किया महिला द्वारा शोर मचाने पर पूरा गांव उठ गया और चोरों की तलाश में टॉर्च लेकर बाहर निकले ग्रामीणों ने एक चोर को घेर कर पकड़ लिया बाकी साथी पिकअप मौके पर छोड़कर फरार हो गए सुबह 8:00 बजे मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया जबकि एक महीना पहले भी भूरा के घर से ₹60000 हजार की कीमत की भैंस चोरी हो चुकी है अब तक उसका कोई अता-पता नहीं है समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
