काशीपुर। ग्राम पंचायत फिरोजपुर से निर्विरोध ग्राम प्रधान बनने पर श्रीमती मंजू ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ निगम कार्यालय में पहुंचकर महापौर दीपक बाली की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
इस दौरान भाजपा के काशीपुर विधानसभा के पंचायत चुनाव प्रभारी विवेक सक्सेना , जिलाध्यक्ष मनोज पाल , मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस , मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह , मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल , मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा , गगन काम्बोज जसवीर सिंह सैनी चौधरी समरपाल सिंह समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता तथा नव निर्वाचित ग्राम प्रधान के दर्जनों समर्थक मौजूद रहे । महापौर दीपक बाली सहित सभी ने श्रीमती मंजू को निर्विरोध चुने जाने पर अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी और भाजपा में शामिल होने पर उनका स्वागत किया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
