उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आज भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। उत्तरकाशी जिले में मंगलवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी पोर्टल और भूकंप ऐप से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र तहसील मोरी क्षेत्र के ग्राम जखोल के जंगलों में था। इसकी तीव्रता 3.2 मैग्नीट्यूड और गहराई पांच किलोमीटर दर्ज की गई। हालांकि, पुलिस वायरलेस सेट और तहसील कंट्रोल रूम से मिली सूचना के मुताबिक जिले के किसी भी हिस्से में झटके महसूस नहीं किए गए। प्रशासन सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र 31.22 उत्तरी अक्षांश और 78.22 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई लगभग पांच किलोमीटर रही। झटके हल्के थे और अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। 

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *