-स्वार (तहसील) — तहसील स्वार के प्रतिष्ठित युवा अधिवक्ता एडवोकेट एम. जिया मलिक ने आजाद समाज पार्टी की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा देते हुए जिला संगठन सचिव के पद को भी त्याग दिया है। यह इस्तीफा उन्होंने पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों—राष्ट्रीय सचिव, मण्डल सचिव, प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष को विधिवत रूप से एक लिखित पत्र के माध्यम से सौंपा है।एडवोकेट एम. जिया मलिक ने अपने इस्तीफे में त्यागपत्र देने का कारण निजी बताया है, हालांकि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में आजाद समाज पार्टी के मंच से सामाजिक न्याय, समानता और युवाओं के अधिकारों के लिए जो योगदान दिया है, वह उल्लेखनीय रहा है। पार्टी में अपनी सक्रिय भूमिका के दौरान वे न सिर्फ एक जिम्मेदार पदाधिकारी के रूप में उभरे, बल्कि आम जनता के बीच एक प्रखर वक्ता, ईमानदार कार्यकर्ता और संवेदनशील नेता के रूप में भी पहचान बनाई।इस्तीफा देने के बाद जारी अपने वक्तव्य में एडवोकेट जिया मलिक ने कहा, “अब मैं किसी भी राजनीतिक दल से जुड़कर कार्य नहीं करूंगा, बल्कि एक स्वतंत्र और निष्पक्ष सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आमजन की सेवा करता रहूंगा। मेरा उद्देश्य समाज के उन वर्गों तक पहुंचना है, जिन्हें अभी भी न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सम्मान की आवश्यकता है। मैं राजनीति से ऊपर उठकर समाज के लिए एक नई सोच, नई ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करता रहूंगा।”उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह निर्णय उन्होंने पूरी गंभीरता और विचार-विमर्श के बाद लिया है, और यह उनके भविष्य के सामाजिक कार्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाएगा।इस निर्णय के बाद क्षेत्र में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों ने उनके इस फैसले को एक साहसिक कदम बताया है, तो कुछ ने उनके पार्टी से अलग होने को एक बड़ी क्षति के रूप में देखा है। हालांकि यह तय है कि एम. जिया मलिक अब सामाजिक क्षेत्र में एक स्वतंत्र आवाज के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *