2011 की जनगणना के हिसाब से ग्राम पंचायतों का ओबीसी आरक्षण तय किया गया है। जहां आबादी ज्यादा, वहां अधिक संख्या में ओबीसी की सीटें मिलीं हैं इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक ओबीसी के पद प्रधान के लिए आरक्षित होंगे। एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने इस बार वर्ष 2011 की जनगणना के हिसाब से ओबीसी के पदों का आरक्षण तय किया है। जहां ओबीसी की आबादी अधिक है, वहां सीटें भी ज्यादा हैं। जिन जिलों में कम है, वहां सीटें भी कम हैं।

प्रधान पदों के लिए ये है ओबीसी सीटों का आरक्षण

जिलाकुल सीटेंओबीसी सीटें
अल्मोड़ा116039
यूएस नगर37371
चंपावत31216
नैनीताल47520
पिथौरागढ़68141
बागेश्वर40520
उत्तरकाशी52195
चमोली61518
टिहरी104969
देहरादून40934
पौड़ी1166-25
रुद्रप्रयाग33311

जहां ज्यादा आबादी, वहां सीटें भी बढ़ी

एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने ओबीसी की आबादी के हिसाब से सीटों का आरक्षण तय किया है। पौड़ी में प्रधान के 1166 पद हैं, लेकिन इनमें से केवल 25 ही ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। ऊधमसिंह नगर में प्रधान के 373 में से 71 पद, उत्तरकाशी में 521 में से 95 पद ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। प्रधान के कुल 7499 पद हैं, जिनमें से सामान्य के 2747 पद, ओबीसी के 457 पद, एससी के 1380, एसटी के 225, महिला व अन्य के 2690 पद शामिल हैं। कुल आरक्षित पदों की संख्या 4752 जबकि अनारक्षित पदों की संख्या 2747 है। इसी प्रकार, त्रिस्तरीय पंचायतों के अन्य पदों का भी आरक्षण तय किया गया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *