उत्तराखंड पीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का आयोजन 29 जून को दो शिफ्टों में होगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को समय, पैटर्न और दिशा-निर्देशों से जुड़ी जरूरी जानकारी पहले से जान लेना जरूरी है, ताकि परीक्षा में किसी तरह की परेशानी न हो। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा संयुक्त राज्य सिविल/ऊपरी अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन कल, 29 जून 2025 (शनिवार) को दो पालियों में किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न प्रशासनिक विभागों में 123 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत हैं, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट का समय, विषय कोड और अभ्यर्थी की व्यक्तिगत जानकारी दी गई है।

UKPSC प्रीलिम्स 2025 परीक्षा शेड्यूल (शिफ्ट वाइज)

तारीखसत्रसमयपेपरविषय (कोड)
29 जून 2025प्रथम सत्रसुबह 10:00 से 12:00 बजे तकपेपर-Iसामान्य अध्ययन (98)
29 जून 2025द्वितीय सत्रदोपहर 02:00 से 04:00 बजे तकपेपर-IIसामान्य अभिक्षमता परीक्षण (CSAT-99)

UKPSC Admit Card 2025 में क्या-क्या जानकारी होगी शामिल?

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रोल नंबर
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा की शिफ्ट और समय
  • विषय कोड और पेपर प्रकार

UKPSC PCS 2025: परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम

परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर (सामान्य अध्ययन और CSAT) होंगे। प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा और दोनों की परीक्षा अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। दोनों ही पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप (वस्तुनिष्ठ प्रकार) होंगे और OMR शीट पर आयोजित किए जाएंगे।

सामान्य अध्ययन पेपर (Paper-I) के अंक मेरिट सूची में जोड़े जाएंगे और इस पेपर में गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। वहीं CSAT पेपर (Paper-II) एक क्वालिफाइंग पेपर है, जिसमें उम्मीदवार को कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। इस पेपर में भी नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। दोनों पेपर उत्तीर्ण करना परीक्षा के अगले चरण में पहुंचने के लिए अनिवार्य है।

UKPSC परीक्षा 2025 के लिए जरूरी गाइडलाइंस

  • सभी उम्मीदवारों को पहली पाली के लिए सुबह 8:30 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। देर से पहुंचने वालों को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
  • एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट और वही फोटो आईडी प्रूफ (जैसा आवेदन फॉर्म में दर्ज किया गया है) साथ लाना जरूरी है। बिना इन दस्तावेजों के प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच कराई जाएगी। उम्मीदवारों को समय से पहले पहुंचकर इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है।
  • किसी भी प्रकार की अध्ययन सामग्री जैसे किताबें, नोट्स या पेपर चिट्स ले जाना मना है।
  • उम्मीदवार केवल ब्लैक बॉल पेन का ही उपयोग करें, क्योंकि परीक्षा OMR शीट पर होगी।
  • आयोग द्वारा जारी की गई सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है, अन्यथा उम्मीदवार को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।

UKPSC: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://psc.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UKPSC PCS Prelims Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • अब “Login/Submit” पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा- डाउनलोड करें और प्रिंट लें।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *