सीएम धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद चल रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उत्तराखंड में बारिश से हुई तबाही के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद मोर्चे पर उतरे। सीएम सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, चमोली समेत अन्य जिलों के अधिकारियों से बारिश से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने  अधिकारियों को बचाव और राहत कार्यों को लेकर दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएम ने उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद चल रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं के किए भोजन और दवाई आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।साथ ही बंद सड़कों को शीघ्रता से खोलने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *