आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ पूरे देश और प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मनाई जा रही है। इसी के तहत आज काशीपुर में भी आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई। आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा संसदीय सीट के सांसद अजय भट्ट ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 50 वर्ष पूर्व कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा देशभर में लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र की हत्या करार दिया।

काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा संसदीय सीट के सांसद अजय भट्ट ने प्रेस वार्ता की। इसके बाद उन्होंने वहां लगी आपातकाल से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और वहां दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने आपातकाल के दौरान जेल गए लोकतंत्र सेनानियों को शॉल एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने उसे वक्त को याद करते हुए कहा कि तत्कालीन कांग्रेस पार्टी के इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार ने 25 जून 1975 के दिन देश में इमरजेंसी थोपते हुए लोकतंत्र की हत्या करते हुए संविधान का माखौल उड़ाते हुए संविधान को तहस-नहस कर दिया था और रातों रात देश के लोगों पर इमरजेंसी लगाते हुए एक लाख से ज्यादा लोगों को जेल में बंद कर दिया था। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे पत्रकारों और उनकी प्रिंटिंग प्रेसों को बंद कर दिया था। आरएसएस, संघ, जनसंघ शाहिद अनेक पार्टियों के लोगों को जेल में बंद कर दिया था। इतना ही नहीं जेल में बंद लोगों को अनेक यातनाएं देते हुए लोगों के नाखूनों को उखाड़ दिए गए लोगों को भोजन नहीं दिया गया। उसे समय कांग्रेस के खिलाफ, महंगाई और भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक बड़ा ज्वार उभर कर आया। लोगों के भूखे मरने की नौबत आ गई थी। कांग्रेस से लोग परेशान हो गए थे। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय ने उस वक्त 1971 में इंदिरा गांधी के द्वारा जीते गए चुनाव को अवैध करार दे दिया था। यहां तक भी तय हो गया था कि 6 साल तक वह किसी भी चुने हुए पद पर नहीं रह सकती हैं। इससे उन्हें अपनी चिंता हुई और उन्होंने अपनी गद्दी बचाने के लिए देश की परवाह किए बिना देश में आपातकाल की घोषणा कर दी तथा संविधान को पूरी तरह से तहस-नहस कर एक छत्र राज्य देश में कर लिया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज पाल, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, नगर निगम काशीपुर के महापौर दीपक बाली, जसपुर के पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, राजेश कुमार, पीसीयू चैयरमैन राम मेहरोत्रा, सीमा चौहान, प्रदेश के गन्ना राज्य मंत्री मनजीत सिंह राजू, गुरविंदर सिंह चंडोक, सुदेश, मोहन बिष्ट, राजीव सैनी, आकाश गर्ग, डॉ. यशपाल रावत, गुरबख्श सिंह बग्गा, प्रियंका अग्रवाल, सृष्टि बंसल, मुक्ता सिंह, रीति नागर, वैभव गुप्ता, दीपा पाठक, अनीता कांबोज, श्रीमती संतोष जयकरन, इंतजार हुसैन, समरपाल सिंह, डॉ. यूनुस चौधरी, आकाश गर्ग, कल्पना राणा, रिकी पोंटिंग, अर्जुन सिंह आदि उपस्थित थे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *