काशीपुर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में 70,000 यूनिट रक्तदान का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में काशीपुर शाखा द्वारा शुक्रवार को बाजपुर रोड स्थित होटल गौतमी हाइट्स में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। प्रतिभागियों को बैंक की ओर से फूड पैकेट और गिफ्ट हैंपर देकर प्रोत्साहित किया गया। यह आयोजन स्टेट बैंक द्वारा अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यक्रम के तहत किया गया।
शिविर का संचालन एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय, काशीपुर की टीम ने किया। इस मौके पर एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार, मुख्य प्रबंधक अनिल कुमार, प्रबंधक गौरव पाल, प्रबंधक उज्जवल, शीतल और उपप्रबंधक दीपमाला मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पीसीयू अध्यक्ष राम मेहरोत्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदान को “महानतम दान” बताते हुए कहा कि इससे किसी को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने बैंक के इस प्रयास की सराहना की और बैंक कर्मियों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं व होटल स्टाफ को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
एसबीआई के प्रबंधक गौरव पाल ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए राम मेहरोत्रा का आभार जताया और उम्मीद जताई कि लक्ष्य से अधिक लोग रक्तदान करेंगे। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद भी किया।
एलडी भट्ट चिकित्सालय की ओर से डॉ. संदीप दीक्षित, डॉ. अंजली पांडे, प्रशांत सिंह रावत, सतीश कुमार, अंजू आर्य, लव कुश और विपिन कुमार आदि की टीम मौजूद रही।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
