एअर इंडिया ने शुक्रवार को विमान की जांच, रखरखाव, खराब मौसम और हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों की वजह से कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं। भावित उड़ानों में दुबई, मेलबर्न, चेन्नई, दिल्ली, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद और मुंबई के बीच की सेवाएं शामिल हैं। एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं। एयरलाइन की ओर से अब तक चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों समेत आठ फ्लाइट्स को रद्द करने की सूचना दी गई है। एयरलाइन ने बताया कि शुक्रवार को रखरखाव और परिचालन संबंधी कारणों से एअर इंडिया ने चार अंतरराष्ट्रीय सेवाओं सहित आठ उड़ानें रद्द कर दी हैं। यात्रियों के लिए जल्द से जल्द अपने गंतव्यों तक उड़ान भरने के लिए ग्राउंड पर उसकी टीमें वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं। एयरलाइन ने कहा कि उसने यात्रियों को टिकट रद्द करने पर पूरे पैसों की वापसी या यात्रा को फिर से निर्धारित करने की पेशकश की है। रद्द की जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानें दुबई से चेन्नई के लिए AI-906, दिल्ली से मेलबर्न के लिए AI-308, मेलबर्न से दिल्ली के लिए AI-309 और दुबई से हैदराबाद के लिए AI-2204 थीं। ऐसे ही चार घरेलू उड़ानें पुणे से दिल्ली के लिए AI-874, अहमदाबाद से दिल्ली के लिए AI-456, हैदराबाद से मुंबई के लिए AI-2872 और चेन्नई से मुंबई के लिए AI-571 रद्द कर दी गई हैं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
