ठाकुरद्वाराl महिला ने जेठ जेठानी पर गाली- गलौच व मार-पीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कीl पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैl कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपीवाला निवासी नसीम जहां पत्नी अनीस ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसके जेठ जेठानी आए दिन उसके साथ मारपीट करते रहते हैंl आरोप है कि मंगलवार की दोपहर उसके जरीफ व जेठानी रुकसाना व उनकी पुत्री मुंबस्सरा ने गाली-गलौच शुरू कर दी जब उसने उनका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैl

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com