( सगीर चंकी पांडे, क्राइम रिपोर्टर) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते कोरोना संकट किसान नौजवानों बुनकर और समाज के दूसरे कमजोर वर्गों की अपेक्षा आरक्षण पर वार कानून व्यवस्था ध्वस्त समाजवादी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न भ्रष्टाचार और घोटालों आदि के विरोध में सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी नजीबाबाद को सौंपा
सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आव्हान पर सपा नेता व क्षेत्रीय विधायक हाजी तस्लीम अहमद ने सपाइयों के साथ उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार को सौंपा ज्ञापन में कहा गया कि अतिवृस्ति ओलावृष्टि बाढ़ से नष्ट फसलों के लिए किसानों की पूर्ति के लिए तत्काल प्रबंध करने गन्ना किसानों का बकाया और नियम अनुसार ओऱ देय ब्याज का भुगतान अति शीघ्र किए जाने बिजली की दरों में बढ़ोतरी वृद्धि रोकने फर्जी एनकाउंटर बंद हो हिरासत में मौतों की न्यायिक जांच हो छात्रों की 5 महीने लॉकडाउन अवधि की फीस माफ की जाए बड़े स्कूलों में पात्र गरीब छात्रों को प्रवेश दिलाया जाए सहित तमाम मांगे रखी इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सहानपुर खुर्शीद मंसूरी जिला अध्यक्ष नवेद इकबाल वरिष्ठ सपा नेता मुनव्वर अली अनवर खां मसूद नगर अध्यक्ष नजीबाबाद शाहिद मलिक नगर अध्यक्ष सहारनपुर शेख अंजार अहमद नगर अध्यक्ष जलालाबाद जावेद शेख जिला सचिव शादाब हैदर आदि मौजूद रहे
बॉक्स। नजीबाबाद आज सुबह से ही विधायक हाजी तस्लीम अहमद के आवास पर आसपास पुलिस का पहरा रहा पुलिस ने विधायक को घर से निकलने नहीं दिया उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने भी विधायक तस्लीम अहमद के कार्यालय पर पहुंच कर ज्ञापन लिया

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
