काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत चौराहों के होने वाले सौंदर्य करण को लेकर आज यहां महापौर दीपक बाली ने जिला विकास प्राधिकरण के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

महापौर दीपक बाली जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन अपर जिलाधिकारी एवं प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह पुलिस अधीक्षक अभय  सिंह ए आरटीओ पूजा नयाल तहसीलदार पंकज चंदोला लोक निर्माण विभाग के ए ई चेतन भट्ट एस एन ए कमल मेहता आर्किटेक्ट रितेश आदि की टीम सबसे पहले अनाज मंडी तिराहे पर पहुंची। वहां निरीक्षण करने में पाया गया कि मंडी पुलिस चौकी को इस स्थान से स्थानांतरित कर इस चौक को भगवान महावीर चौक के रूप में भव्य ढंग से बनाया जाएगा और पुलिस चौकी सड़क की तरफ बनाई जाएगी जिसके लिए सर्वे किया जाएगा कि सरकारी जगह किस स्थान पर है।

बाद में इस टीम ने टांडा तिराहे पर बनने वाले चौधरी चरण सिंह चौक मुख्य चौराहे पर महाराणा प्रताप चौक चीमा चौराहे पर भगवान अग्रसेन चौक स्टेडियम के पास ननकाना साहिब चौक चैती तिराहा जसपुर खुर्द स्थित भगवान परशुराम चौक तथा बाजपुर रोड पर चैती चौराहे पर मां बाल सुंदरी चौक बनाए जाने का सर्वे किया गया। वही सेठी पेट्रोल पंप के पास द्रोणा सागर के सामने अहिल्याबाई होल्कर चौक बनाए जाने को लेकर भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि आज ही अहिल्याबाई होलकर चौक बनाए जाने को लेकर महापौर को ज्ञापन दिया गया था और उसके ठीक 2 घंटे बाद इसके लिए सर्वे कर लिया गया।

अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार को निर्देशित किया की जिन-जिन स्थानों पर चौराहों का सौंदर्य करण होना है उनके आसपास कितनी सरकारी जमीन है इसकी पूरी तरह से जांच कर ले। सभी चौराहों की ड्रोन द्वारा भी फोटोग्राफी कराई गई। महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण में शामिल सभी अधिकारियों का आभार जताया और कहा कि जिले में अधिकारियों की अच्छी टीम है जो विकास योजनाओं को शीघ्र पूरा करने हेतु निरंतर सहयोगरत है।

उल्लेखनीय है कि महापौर दीपक बाली विकास के मामले में काशीपुर की काया पलट करने में लगे हुए हैं और उनका सपना है कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से एक विकसित सुंदर और सुरक्षित काशीपुर बने। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए चौराहों के सौंदर्य करण की जो योजना उनके द्वारा विकास प्राधिकरण को भेजी गई थी वह स्वीकृत हो गई जिस पर काम चल रहा है और उसी के निमित्त आज का स्थलीय निरीक्षण रहा। आज के इस स्थलीय निरीक्षण में पार्षद पुष्कर बिष्ट अनिल कुमार अशोक सैनी प्रिंस बाली भाजपा नेता रवि पाल आदि भी मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com