काशीपुर से बड़ी खबर –
चाय पर चर्चा कार्यक्रम के तहत काशीपुर के लोकप्रिय महापौर दीपक बाली आज मुख्य बाजार में व्यापारियों के बीच पहुंचे। कार्यक्रम में उन्होंने व्यापारियों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और खुले मन से उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें ज़ोरदार स्वागत दिया और उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सत्येंद्र चंद्र गुड़िया के बाद काशीपुर को पहली बार ऐसा नेता मिला है जो निडरता और विकास दोनों का प्रतीक है।

महापौर दीपक बाली ने व्यापारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे भयमुक्त होकर व्यापार करें, किसी भी समस्या पर नगर निगम उनके साथ 24 घंटे खड़ा मिलेगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि व्यापारियों के लाइसेंस की प्रक्रिया को पूरी तरह सरल कर दिया गया है, जिससे अब किसी को अनावश्यक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

व्यापारियों की मांग पर पुरुषोत्तम टंडन स्कूल के पास शौचालय निर्माण की स्वीकृति मौके पर ही दे दी गई। साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकारा कि जलभराव की समस्या का पूरी तरह समाधान समय की कमी के कारण नहीं हो पाया, लेकिन दो दिन में नालों और नालियों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

दीपक बाली ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर के विकास को लेकर बेहद गंभीर हैं, और उनकी प्रेरणा से जल्द ही काशीपुर को एक सुंदर और सुव्यवस्थित शहर के रूप में सजाया जाएगा। आने वाले समय में काशीपुर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर महापुरुषों के नाम पर भव्य द्वार बनाए जाएंगे।

इस ऐतिहासिक मौके पर व्यापारियों ने काशीपुर किराना सोशल वेलफेयर समिति के बैनर तले महापौर का भव्य स्वागत किया, उन्हें काजू और बादाम से बनी माला पहनाकर सम्मानित किया और गले लगाकर अपने समर्थन का इज़हार किया।

इस मौके पर महापौर दीपक बाली ने दुकानों पर जाकर खुद व्यापारियों से संवाद किया और काशीपुर के सुनहरे भविष्य की झलक दिखाई।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com