चार दोस्तों के साथ एक किशोर पनार नदी में नहाने गया था। इस दौरान नदी के तेज भंवर में फंस गया और डूबकर उसकी जान चली गई। स्थानीय पनार नदी में चार साथियों के संग नहाने गए किशोर की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया तहसील मुख्यालय जैंती के निकटवर्ती कुटौली निवासी ललित कुमार, दीपक कुमार, महेंद्र कुमार, संजय कुमार गांव के ही योगेश सिंह की आल्टो कार को बुक कर सोमवार को दोपहर 12 बजे नहाने के लिए स्थानीय पनार नदी के लिए रवाना हुए। पनार पुल के पास कार खड़ी कर चारों पुल से लगभग 100 मीटर नीचे गहरे तालाब में नहाने उतरे। नहाने के दौरान संजय कुमार (17) नदी के भंवर में फंस गया। संजय काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो साथी बचाओ-बचाओ की आवाज देकर मदद की गुहार लगाने लगे। इसी बीच वहां से स्थानीय निवासी कमलेश राणा अपने घर की ओर जा रहे थे। उनकी मदद की गुहार सुनकर वह नदी में उतर गए, लेकिन वह भी किशोर को बचा नहीं पाए। कमलेश राणा ने घटना की जानकारी तत्काल जैंती स्थित पुलिस चौकी में दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद चौकी प्रभारी दिनेश परिहार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से भंवर में फंसे युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

परिवार में मचा कोहराम
कमलेश राणा ने घटना की जानकारी कुटौली के पूर्व प्रधान बची सिंह बिष्ट को दी। बची सिंह ने परिजनों को सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया। बची सिंह परिजनों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।युवक के नदी में डूबने से मौत की खबर गांव में फैलने से वहां मातम पसर गया। 

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com