वरुणाघाटी में हुई ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान हुआ। इसके साथ ही भेड़ा नाले के उफान पर आने के कारण ज्ञानूस-साल्ड-ऊपरीकोट मोटर मार्ग बार भेड़ा गदेरा उफान पर आने के कारण सड़क करीब दो घंटे बंद रही। उत्तरकाशी जनपद में दोपहर बाद हुई बारिश के कारण जनपद मुख्यालय से लेकर बड़कोट तक गदेरों के उफान पर आने के कारण कई जगह दुकानों और खेतों में मलबा घुस गया है। वहीं दूसरी ओर ओलावृष्टि के कारण ग्रामीणों की गेहूं और अन्य नकदी फसलों को भी नुकसान हुआ है। यमुनोत्री हाईवे पर दोबाटा पुल के समीप मलबा आने से सड़क पर करीब आधे घंटे तक आवाजाही बंद रही।
जनपद मुख्यालय सहित बड़कोट और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। नगर क्षेत्र में बारिश के कारण माल रोड सहित कलेक्ट्रेट कॉलोनी में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। वहीं वरुणाघाटी में हुई ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान हुआ। इसके साथ ही भेड़ा नाले के उफान पर आने के कारण ज्ञानूस-साल्ड-ऊपरीकोट मोटर मार्ग बार भेड़ा गदेरा उफान पर आने के कारण सड़क करीब दो घंटे बंद रही। वहीं दूसरी ओर, नाले के कारण बसूंगा गांव में खेती को भी नुकसान हुआ। साथ ही बड़कोट में पोल गांव और दोबाटा के समीप नाला उफान पर आने के कारण यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से सड़क करीब आधे घंटे बंद रही। वहीं दुकानों का सामान बहने के कारण स्थानीय लोगों को नुकसान हुआ। स्थानीय निवासी वंदना रावत ने बताया कि अस्थायी दुकानों से सामान बह गया था। वहीं मलबा आने पर लोगों ने भागकर जान बचाई। इससे सड़क करीब आधे घंटे बंद रही। साथ ही जनपद मुख्यालय के समीप बड़ेथी में भी नाले में मलबा एक घर में घुस गया। वहीं अस्सी गंगा घाटी में ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान हुआ है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
