बहावलपुर से कोटली तक: भारतीय सेना ने इन्हीं स्थानों को क्यों बनाया निशाना?बुधवार तड़के भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में स्थित नौ प्रमुख आतंकी ठिकानों को समन्वित तरीके से निशाना बनाया। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई। जिन इलाकों पर हमला हुआ, वे लंबे समय से आतंकियों के सुरक्षित पनाहगाह माने जाते थे।आइए जानते हैं, किन-किन ठिकानों को निशाना बनाया गया और क्यों:1. बहावलपुरदक्षिणी पंजाब, पाकिस्तान स्थित बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय है। भारत में संसद हमला (2001) और पुलवामा हमला (2019) जैसे बड़े आतंकी हमलों में जैश की भूमिका रही है। इस हमले में बहावलपुर स्थित मरकज़ शुभान अल्लाह को निशाना बनाया गया, जहाँ जैश के प्रमुख मसूद अजहर और अन्य नेताओं के आवास भी हैं।2. मुरीदकेलाहौर से लगभग 40 किमी दूर मुरीदके, लश्कर-ए-तैयबा और उसकी शाखा जमात-उद-दावा का केंद्र है। 2008 के मुंबई हमले में शामिल आतंकियों को यहीं ट्रेनिंग दी गई थी। मरकज़ तैयबा में मस्जिद, गेस्ट हाउस और प्रशिक्षण केंद्र हैं। यहीं हाफिज सईद, जकी-उर-रहमान लखवी के आवास भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओसामा बिन लादेन ने मरकज़ की स्थापना में वित्तीय मदद दी थी।3. कोटलीपाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित कोटली आत्मघाती हमलावरों और उग्रवादियों का प्रशिक्षण केंद्र है। यहां एक समय में 50 से अधिक आतंकियों को प्रशिक्षण दिया जा सकता है।4. गुलपुरगुलपुर को जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का प्रमुख लॉन्चपैड माना जाता है, विशेषकर राजौरी और पुंछ के इलाकों में। भारतीय बलों पर हमलों की योजना यहीं से बनती रही है।5. सियालकोट – महमूना कैंपयह हिजबुल मुजाहिदीन का ठिकाना रहा है। भले ही संगठन की ताकत कम हुई हो, लेकिन स्थानीय नेटवर्क पर इसकी पकड़ अब भी बनी हुई है।6. सवाईतंगधार सेक्टर (PoK) का सवाई क्षेत्र लश्कर का मुख्य कैंप है। 2024 में गांदरबल, गुलमर्ग और पहलगाम हमलों की योजना यहीं बनाई गई थी।7. चक अमरू, भीमबेर, बाघ और मुजफ्फराबादये इलाके भी आतंकियों के सक्रिय ठिकाने माने जाते हैं और इन्हें हमलों की लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए उपयोग किया जाता रहा है।8. सरजाल और बरनालाअंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित ये क्षेत्र भी आतंकी घुसपैठ के लॉन्चपैड माने जाते हैं, जिनका उपयोग आतंकियों की भारत में घुसपैठ के लिए किया जाता रहा है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com