MPBSE MP Board 10th-12th Toppers List 2025: एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नतीजों के साथ ही बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की सूची भी प्रकाशित कर दी है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2025 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने नतीजों की घोषणा के साथ दोनों कक्षाओं में विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत और टॉपर्स के नाम की भी घोषणा की है। टॉपर लिस्ट में प्रदेश के विभिन्न जिलों के मेधावी छात्रों ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 76.22% रहा। इंटरमीडिएट का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.48% रहा। कक्षा 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। वहीं, 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। यहां दोनों कक्षाओं की टॉपर लिस्ट दी गई है।
P Board Result 2025 Download Link: ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से ही मार्कशीट देख सकते हैं। छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
- होम पेज पर बोर्ड रिजल्ट्स वाले पेज पर क्लिक करें, जिसका सीधा पता amarujala.com/results है।
- इस पेज पर जाने के बाद विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एमपी बोर्ड चुनें।
- अब कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए अलग-अलग लिंक मिलेगा।
- संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें और ‘view result’ वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
रिजल्ट चेक करने के लिए सीधा लिंक ये रहा –
MP Board 10th Topper List 2025: एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट
इस वर्ष एमपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। प्रज्ञा जायसवाल ने 100 फीसदी अंको के साथ पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सिंगरौली की रहने वाली प्रज्ञा ने हाईस्कूल की परीक्षा में अधिकतम अंक हासिल किए हैं।
MP Board 12th Topper List 2025: एमपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट
इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। तीनों संकायों में उन्होंने सबसे अधिक अंक लाकर रैंक-1 हासिल की है। सतना की रहने वाली प्रियल इंटर की परीक्षा में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली छात्रा हैं।
| रैंक | संकाय | नाम | प्रतिशत | प्राप्तांक | जिला |
| 1 | विज्ञान | प्रियल द्विवेदी | 98.4 | 492 | सतना |
| 2 | वाणिज्य | रिमझिम करोठिया | 98.2 | 491 | ग्वालियर |
| 3 | विज्ञान | हर्ष पांडे | 98.0 | 490 | सतना |
MPBSE 12th Stream-wise Topper: संकाय-वार टॉपर
| संकाय | नाम | प्राप्तांक | जिला |
| विज्ञान | प्रियल द्विवेदी | 492 | सतना |
| वाणिज्य | रिमझिम करोठिया | 491 | ग्वालियर |
| कला | अंकुर यादव | 489 | रीवा |
| गृह विज्ञान | कु. योग्यता टंक | 478 | भिण्ड |
| जीव विज्ञान | गार्गी अग्रवाल | 484 | दमोह |
| कृषि | हरिओम साहू | 486 | छिंदवाड़ा |
MP Board 10th, 12th Topper List 2025: दोनों कक्षाओं के स्टेट टॉपर
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। दोनों कक्षाओं में शीर्ष स्थान पर छात्राओं का कब्जा रहा। हाईस्कूल की परीक्षा में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। प्रज्ञा जायसवाल ने 100 फीसदी अंको के साथ पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
| कक्षा | रैंक | नाम | प्रतिशत | प्राप्तांक | कुल अंक | जिला |
| 10वीं | 1 | प्रज्ञा जायसवाल | 100% | 500 | 500 | सिंगरौली |
| 12वीं | 1 | प्रियल द्विवेदी | 98.4% | 492 | 500 | सतना |

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
