काशीपुर। उत्तराखंड

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आयोजित काशीपुर के शनिवार को संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह को लेकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे राकेश यादव उर्फ़ नेताजी टोपीवाला ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा समाजसेवी एवं व्यापारी नेताओं की अनदेखी एवं अपनी मनमानी पर घोर नाराजगी जाहिर की है। नेताजी ने कहा कि मनचाहे लोगों समारोह में बुलाया गया यहां तक कि चुनाव में प्रत्याशी रहे लोगों को नहीं पूछा गया और अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी की भी अनदेखी की गई जबकि प्रत्याशियों ने चुनाव आवेदन शुल्क के रूप में चुनाव के दौरान धनराशि व्यापार मंडल को जमा की थी। राकेश यादव उर्फ नेताजी टोपीवाला ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी नेताओं की अनदेखी की घोर निंदा करता हूं। यहाँ बता दें कि राकेश यादव टोपीवाला ने व्यापार मण्डल का अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था और सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक टिप्पणियों को लेकर नेताजी चर्चा में बने रहते हैं। नेताजी ने इस शपथ ग्रहण समारोह के बारे में कहा कि गुपचुप ढंग से किये गए इस समारोह की किसी को कानोंकान खबर तक नही लगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com