काशीपुर।आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रूपरेखा के संबंध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करेंगे। उधम सिंह नगर हरिद्वार के कांग्रेस शिष्टमंडल ने शनिवार को काशीपुर के कॉग्रेस जन ने दिल्ली मे उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव के आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। काशीपुर के कांग्रेसी जनों कहा कि वे शीघ्र ही उत्तराखंड के दोरे पर आएंगे तथा राज्य की भौगोलिक स्थिति को समझकर भविष्य की राजनीति के बारे में कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करेंगे। हालांकि दावा किया है कि उत्तराखंड समेत पूरे देश में जनता के भाजपा सरकार से त्रस्त होने के कारण सूबे में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी तथा वर्ष 2024 में देश में भी कांग्रेस का ही परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं तथा समझते हैं कि उनके बिना पार्टी का उत्थान संभव नहीं है, लेकिन जन भावनाएं टटोलना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव एवं शिष्टमंडल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एससी विभाग सुशील पैगोवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी सिंह, पूर्व कांग्रेस सचिव हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, सचिव जितेन्द्र सरस्वती, वरिष्ठ कांग्रेसी आशीष अरोरा बाबी, प्रदीप कुमार, शिवकुमार व गुड्डू आदि थे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
