जनशक्ति विकास संगठन के द्वारा शमशान घाट रोड स्थित हजरत सिकंदर अली झंडू शाह बाबा की दरगाह शरीफ पर पौधे लगाकर भाईचारे के संदेश के साथ सर्व धर्म समभाव की मिसाल कायम की गई आओ धरती मां को बचाने का संकल्प लेते हुए जनशक्ति विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ आरिफ खान ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के इस दौर में जन शक्ति विकास संगठन द्वारा यह संकल्प लिया गया है कि समस्त क्षेत्र में वृक्ष लगाकर निजात दिलाने का कार्य किया जाएगा अपने आसपास स्कूल, मस्जिद, और मदरसों व दरगाह पर जाकर वृक्ष लगाकर प्रदूषण को नियंत्रण करने का कार्य किया जाएगा और संगठन के कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लिया कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर ग्रीन इंडिया के सपने को पूरा करेंगे वही जनशक्ति विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ आरिफ खान ने जनता से अपील की है दूषित पर्यावरण में वातावरण शुद्धता के लिए पौधारोपण आवश्यक है पीएम की अपील से मिली प्रेरणा पर्यावरण की रक्षा के प्रति प्रबल इच्छा उत्पन्न कर दी। संगठन ने संकल्प लिया है की पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रत्येक साल वृक्षारोपण कर इस कड़ी को आगे बढ़ाते रहेंगे। ऑक्सीजन प्रदान कर सके तथा ऐसे वृक्षों से भीषण गर्मी के समय राहगीरों को वृक्ष की छाया से राहत मिल सके। ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक साधारण जनता का जिम्मेवारी का निर्वहन हो सके।उन्होंने संकल्प लिया है कि अपने आस पास पौधारोपण कर ग्रीन इंडिया के सपनो को साकार करेंगे। इस मौके पर दरगाह शरीफ के गद्दी नशीन जलाली इमान अली शाह बाबा, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद मुस्तकीम, मीडिया प्रभारी मुमताज मंसूरी, नफीस अहमद,आसिफ सैफी,राकिम खान, नाजिम रजा, आमिर हुसैन,जुबैद अली,राशिद मन्सूरी, आदि लोग मौजूद थे

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
