काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने कहा कि काशीपुर नगर निगम क्षेत्र की जनता द्वारा दिए गए वोट रूपी आशीर्वाद और उत्तराखंड के जननायक एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर सहयोग के चलते, उनके 60 दिनों के कार्यकाल में नगर में अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए हैं।
महापौर बाली ने बताया कि प्रथम और द्वितीय चरण में कुल 10 करोड़ 13 लाख 50 हजार रुपये की लागत से नालियों सहित 275 सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं, अपने 60 दिन का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में उन्होंने तीसरे चरण की घोषणा करते हुए बताया कि अब 22 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से 227 सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
नगर निगम सभागार में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने चुनावी संकल्पों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाया है। काशीपुर को सुंदर, स्वस्थ और सुरक्षित बनाने के उनके प्रयास लगातार जारी हैं

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
