काशीपुर घर के पास दुकान से सामान लेने गई युवती को कार सवार दो लोगों द्वारा अपहरण करने के मामले में पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा करते हुए दोनोें आरोपियों को गिरफ्रतार करने में सफलता पाई है।
आज कोतवाली में एसपी क्राईम निहारिका तोमर ने बताया कि फसियापुरा निवासी तेजपाल पुत्र रामस्वरूप ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया था कि 2 अप्रैल की रात्रि उसकी बेटी दीक्षा दुकान पर सामान लेने गई थी। इस दौरान अज्ञात लड़को ने उसको जबरन कार में बैठा लिया और कही ले जाने लगे। इस दौरान इसकी बेटी ने अपने पैर कार की विंडो व स्टेयरिंग पर मारे जिस कारण कार खेत में फंस गई। इस दौरान कुछ लोग भी मौके पर पहुंच गए। जिसके चलते लड़की कार से उतर गई। इस दौरान लड़के कार लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता के बयानों के आधार पर सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए घटना में प्रयुक्त कार के साथ आज दोनों अभियुक्तों को रविन्द्र राईस मिल के पास अलीगंज रोड से गिरफ्रतार कर लिया। पकड़े गये दोनों युवकों की पहचान ग्राम अजीतपुर थाना आईटीआई निवासी जसविंदर पुत्र अंग्रेज सिंह व जसपाल सिंह उर्फ मोनू के रूप में हुई। आज दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है 12 घंटे में खुलासे को लेकर पुलिस की नगर क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
