केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा के दौरे पर रहेंगे, जहां वह अग्रोहा में अग्रसेन मेडिकल कॉलेज को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वहीं,  देशभर में आज ईद-उल-फितर मनाया जा रहा, पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं दीं। उधर, आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 रनों से हराया।  वहीं, म्यांमार में भूकंप से 1700 लोगों की मौत के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 8 मिलियन डॉलर की मदद मांगी। दूसरी ओर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ भारत सहित दुनियाभर में दो घंटे तक ठप रहा, जिससे यूजर्स को परेशानी हुई। कठुआ में तीन संदिग्धों की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की। वहीं, फ्रांस की मंत्री ने अमेरिकी राजनयिकों पर फ्रांसीसी कंपनियों में दखल देने का आरोप लगाया। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

गृहमंत्री शाह का हरियाणा दौरा, मेडिकल कॉलेज को देंगे हॉस्टल और आईसीयू की सौगात; CM सैनी भी रहेंगे साथ
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को अग्रोहा स्थित महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज को कई विकास कार्यों की सौगात देंगे। शाह सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज में पीजी हॉस्टल का शिलान्यास, आईसीयू और महाराजा अग्रसेन की विशाल प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। प्रतिमा का अनावरण रिमोट कंट्रोल से बटन दबाकर किया जाएगा। प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रविवार शाम तक समारोह संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया

आज मनाया जा रहा ईद-उल-फितर का त्योहार, लोगों ने गले लगकर दी ईद की बधाई; सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के साथ सोमवार को देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। दिल्ली के जामा मस्जिद स्थित फतेहपुरी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने अलग-अलग जगहों पर रविवार देर शाम ईद का चांद दिखने का एलान किया। अहमद ने कहा, हम दुआ करते हैं कि देश में सौहार्द और भाईचारा प्यार के साथ बढ़ता और मजबूत होता रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है। 

चेन्नई को हरा राजस्थान ने खोला जीत का खाता, नीतीश के बाद हसरंगा चमके; ऋतुराज की मेहनत पर फिरा पानी
वानिंदु हसरंगा की घातक गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह रन से हराकर जीत का खाता खोल लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई निर्धारित ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी। उनके लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 63 रन बनाए

म्यांमार में भूकंप: दहशत के साये में जिंदगी, 35 लाख लोग हुए बेघर, शिविरों में शरण लेने को मजबूर
म्यांमार में भूकंप की आपदा से करीब 35 लाख लोग बेघर हो चुके हैं और अब भी यहां झटके आ रहे हैं। भूकंप के केंद्र मांडले में भी रविवार को रिक्टर पैमाने पर 5.1 की तीव्रता वाले झटके आए, जिससे लोग दहशत में हैं। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक, म्यांमार में भूकंप से 1700 लोगों की मौत, 3400 से ज्यादा घायल और 139 लोग लापता है

भारत सहित दुनियाभर में दो घंटे तक बंद रहा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’, हजारों यूजर्स ने दर्ज कराई शिकायत
दिग्गज अरबपति कारोबारी एलन मस्क के स्वामित्व वाली माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ‘एक्स’ रविवार को भारत सहित दुनियाभर में करीब दो घंटे तक बंद रही। नेटवर्क की निगरानी करने वाले मंच ‘डाउन डिटेक्टर’ के मुताबिक, इस महीने में दूसरी बार हुआ, जब एक्स में तकनीकी खराबी आई।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com