देहरादून जिले के विकासनगर सहसपुर में सामने आए एक मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। एक मां ने अपनी सात महीने की बच्ची को पानी में डुबोकर उसकी जान ले ली। देहरादून जिले के विकासनगर सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला में एक महिला ने अपनी सात माह की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर कर मार दिया। बेटी बीमार चल रही थी। बेटी के बीमार होने के कारण महिला भी मानसिक अवसाद में थी। पुलिस ने पति मुंतजिर की तहरीर पर सादिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला का एक साढ़े तीन साल का बेटा भी है। थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com