काशीपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में 3 करोड़ 40 लाख 75 हजार रुपये की लागत से बनने वाली पांच सड़कों के निर्माण को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंजूरी दी है। महापौर दीपक बाली ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

महापौर ने बताया कि लंबे समय से इन सड़कों की मांग की जा रही थी, जिसे चुनाव के दौरान जनता ने भी उठाया था। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य योजना के तहत लोक निर्माण विभाग से बनाए जाने की स्वीकृति दी, और 20 मार्च को ई-टेंडरिंग के आदेश भी जारी हो गए हैं।

इन सड़कों में सैनिक कॉलोनी, प्रेम नगर चौक और शांति नगर के कुछ मार्ग शामिल हैं, जिनका निर्माण सीसी इंटरलॉकिंग टाइल से होगा। इस निर्णय से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है, और वार्ड पार्षद बीना नेगी व उनके पति प्रकाश नेगी के प्रयासों की भी सराहना की गई।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com