काशीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना “सबके लिए आवास (शहरी)” के लाभार्थी आधारित नवनिर्माण (BLC-NC) घटक के अंतर्गत नगर क्षेत्र के 402 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई ₹195.80 लाख की राशि उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की गई। यह हस्तांतरण कार्यक्रम महापौर दीपक बाली के करकमलों द्वारा नगर निगम सभागार में आयोजित किया गया।

महापौर दीपक बाली ने सभी लाभार्थियों से आग्रह किया कि इस धनराशि का उपयोग सिर्फ अपना घर बनाने में करें। यदि इस धनराशि को अन्य कार्यों में लगाया गया तो राशि वापस ले ली जाएगी। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले 15 वर्षों तक यह आवास न बेचा जाएगा और न ही किराए पर दिया जाएगा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com