काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहला स्वागत समारोह मुरादाबाद रोड पर ठेला पुल के पास महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के बाहर हुआ जहां जिला अध्यक्ष को लड्डुओं से तोला गया। महापौर दीपक बाली ने इस अवसर पर मुकेश चावला के साथ जिला अध्यक्ष को कृपाण भेट कर शुभकामनाएं दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।जिला अध्यक्ष मनोज पाल के स्वागत समारोह में जिला मंत्री मोहन बिष्ट चौधरी समरपाल सिंह संजीवनी हॉस्पिटल के एम डी एच आर मुकेश चावला एमडी मनीष चावला राजकुमार गुंबर मनोज बाटला जसवीर सिंह सैनी गुरबख्श बग्गा जसपुर के ब्लॉक प्रमुख जगतार सिंह भुल्लर आर्य नगर मंडल अध्यक्षा कल्पना राणा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल जसपाल सिंह जस्सी जगजीत सिंह हैप्पी कमलेश कुमार वासु शर्मा राधेश्याम प्रजापति पूर्व पार्षद राजू सेठी अमन बाली हर्ष रत्नाकर शुभम मेहरा राजेंद्र सिंह सैनी जसवंत सिंह वेद प्रकाश तिवारी विवेक बिश्नोई प्रियांशु कथूरिया रजनी ठाकुर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी जतिन नरूला संजय भाटिया मनीष चौधरी मोहित चौहान गुलशन अरोड़ा पार्षद प्रिंस बाली देव प्रजापति अशोक सैनी अवनीश चौहान हरीश सैनी आरेंद्र वर्मा साहब सिंह रजत सिद्धू राजीव अरोरा बच्चू सुशील शर्मा पार्षद वैशाली गुप्ता मुकेश जोशी निशा चौहान प्रियंका अग्रवाल सर्वेश बाली बिजेंद्र सिंह सहित दर्जनों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां के बाद जिला अध्यक्ष का लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले महेशपुरा की पुलिया के पास , भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता के संस्थान पर तथा उसके बाद महाराणा प्रताप चौक पर जोरदार स्वागत हुआ। महाराणा प्रताप चौक पर जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने महापौर दीपक बाली के साथ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मनोज पाल के साथ खुली गाड़ी में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा महापौर दीपक बाली भाजपा नेता राम मेहरोत्रा आशीष गुप्ता गुरविंदर सिंह चंडोक और सीमा चौहान आदि साथ चल रहे थे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com