काशीपुर। रंगों के पर्व होली के अवसर पर वैसे तो नगर निगम में त्यौहार मनाया जाता था मगर उसका पता ही नहीं चलता था इस बार स्थिति अलग ही निराली थी क्योंकि महापौर दीपक बाली ने नगर निगम कार्यालय के बाहर टेंट लगवा कर पहली बार होली खेलने का आयोजन कराया और खुद नगर आयुक्त के साथ बैठकर नगर निगम कर्मचारियो उनके परिजनों पार्षदों पत्रकारों एवं आम जनमानस के साथ होली खेलकर त्यौहार का आनंद लिया।महापौर दीपक बाली सुबह ही नगर निगम पहुंच गए और कार्यालय के बाहर लगाए गए टेंट में आयोजित होली मिलन समारोह में सभी के साथ होली खेले। उनके साथ नगर आयुक्त विवेक राय कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा एवं नगर निगम कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। महापौर दीपक बाली ने सभी नगर वासियों की समृद्धि एवं खुशहाली की कामनाएँ की और हर किसी से गले मिलकर उन्हें गुलाल लगाया। इस अवसर पर उनके नगर निगम प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह जसवीर सिंह सैनी पंकज टंडन महेंद्र खुराना समीर चतुर्वेदी मनीष गुप्ता मनोज जोशी भाजपा के आवास विकास मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल राजकुमार यादव धीरज वर्मा नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन रहे कैलाश प्रजापति एडवोकेट देवराज वर्मा दिनेश चंद्र मौर्य डीपी रत्नाकर पार्षद प्रिंस बाली अशोक अरोरा रजनी ठाकुर आशीष अग्रवाल आशीष अरोरा नगर पालिका काशीपुर के पूर्व वाइस चेयरमैन रहे सुरेंद्र अग्रवाल मनोज कौशिक मिथुन बेदी गगन कांबोज शशांक सिंह अनुराग सिंह संजय भाटिया हर्ष बाली सफाई नायक राजेश उमेश कांबोज कौशलेश गुप्ता पवित्र शर्मा अमित सक्सेना मदन ठाकुर अशोक अरोरा भारत पराशर मास्टर देवेंद्र सिंह उदयवीर सिंह जितेंद्र सिंह विवेक मिश्रा एडवोकेट आरेंद्र वर्मा मुन्ना भाई चक्की वाले देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी महासंघ के राजीव कार्यक्रम के आयोजक जितेंद्र कुमार देवांतक सुमित सौदा उमेश सौदा रिंकू कुमार भगवानदास यादव सर्वेश कुमार राधेश्याम प्रजापति जगदीश सैनी सहित सैकड़ो लोगों के साथ महापौर दीपक बाली ने होली खेली। यहां के बाद श्री बाली ने उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचकर होली का आनंद लिया और शाम को रामलीला मैदान में लगने वाले भारत विकास परिषद के होली मिलन समारोह में भाग लेकर सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के स्टालों पर जाकर सभी लोगो से गले मिलकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी और यहां आयोजित संगीत संध्या का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उनके साथ भाजपा नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह चौधरी समर पाल सिंह पार्षद अनीता कांबोज सुरेश सैनी वैशाली गुप्ता आदि भी रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
