ठाकुरद्वारा, मुंबई के जलगांव निवासी एक व्यक्ति की पत्नी का फेसबुक पर कमालपूरी निवासी एक युवक के साथ प्यार परवान चढ़ा महिला 15 अगस्त को पति और बेटे को छोड़कर कमाल पुरी निवासी युवक के साथ उसके गांव पहुंची मुंबई पुलिस भी पीछे-पीछे उसके पति और बेटे को लेकर गांव कमालपुरी पहुंची महिला को बरामद कर पुलिस ने बयान दर्ज किया तो उसने पति के साथ जाने से इंकार कर प्रेमी के साथ जिंदगी गुजारने की इच्छा जताई जिसे सुनकर पति बेटा व पुलिस सब सन्न रह गए महिला के बयान के बाद पुलिस ने युवती को प्रेमी के सुपुर्द कर दिया महिला की मर्जी जानकर उसका पति बेटा व महाराष्ट्र पुलिस सब बैरंग लौट गए यह पूरा मामला नगर सहित पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
