काशीपुर आज अपने तय शुदा कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर पहुंचे। जहां उनका निगम महापौर नगर आयुक्त भाजपा कार्यकर्ता व जनता के द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। देहरादून से चलकर काशीपुर हेलीकॉप्टर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में श्री धामी 11:30 बजे काशीपुर उतरे जहां कार द्वारा वह महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे, यहां पर उनका फूल मालाओं से स्वागत करते हुए नगर निगम महापौर दीपक वाली और भाजपाई कार्यक्रम स्थल तक लेकर पहुंचे जहां मुख्यमंत्री ने जनता का अभिवादन स्वीकारते हुए उनपर पुष्प वर्षा की। नगर निगम स्वागत कार्यक्रम स्थल पर भी उनका जोरदार खैर मकदम किया गया। नगर निगम प्रांगण में खचाखच भरी भीड़ को देखकर श्री धामी भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि यहां पर मुझे कार्यक्रम का एहसास नहीं पारिवारिक अनुभव हो रहा है। स्वागत कार्यक्रम में बोलते हुए श्री धामी ने सबसे पहले 111 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद जनता को संबोधित करते हुए श्री धामी ने कहा कि काशीपुर की जनता ने जो विश्वास मुझे दिया है में उनको दिल की गहराइयों से स्वीकार करता हूं। आज नगर निगम जीतने के बाद हमारी सरकार ट्रिपल इंजन की सरकार बन चुकी है। अब मेरा फर्ज बनता है कि मैं काशीपुर के वासियों के लिए कुछ करूं । इसके साथ ही उन्होंने द्रोणा सागर, गिरीताल, सड़को का निर्माण और पुराने जीजीआईसी को नगर निगम को हस्तांतरित करते हुए वहा कैंपस बनाने की घोषणा की। स्वागत कार्यक्रम के दौरान मानो प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के विकास कार्यों के लिए एक पिटारा सा खोल दिया, जिससे काशीपुर की जनता गदगद नजर आई। इस अवसर पर चप्पे चप्पे पर प्रशासन मुस्तैद नजर आया। इसके बाद वह कार्यक्रम समाप्त कर पुष्कर सिंह धामी गजरौला में एक कार्यक्रम के लिए प्रस्थान कर गए।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com