काशीपुर आज चेती रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय में जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने तहसील दिवस में जनता की समस्याएं सुनी। अधिकांश समस्यायों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। आज चैती स्थित ब्लॉक कार्यालय पर तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में राजस्व चकबंदी आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र और अन्य मामलों में लगभग 70 शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई, जिसमें कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया , जबकि कुछ शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह एक सप्ताह के भीतर जितनी भी समस्याएं हैं उसका शीघ्र निस्तारण करें। 2: बजे तक 70 तक लोगों की शिकायतें दर्ज की गई जिसमें आवासीय, बिजली, पेयजल, राशनकार्ड आदि की समस्याएं मुख्य रूप से छाई रही। डीएम ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। उन्होंने तहसील दिवस में मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याएं समय पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया जाएगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
