इस दौरान, 17 फरवरी से 20 फरवरी 2025 तक ड्राफ्ट निर्वाचक नामावलियों को तैयार किया जाएगा। इसके बाद, 21 फरवरी से 27 फरवरी 2025 तक ड्राफ्ट निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन, निरीक्षण, और दावे एवं आपत्ति दाखिल करने की अवधि होगी।

28 फरवरी से 01 मार्च 2025 तक दावे और आपत्तियों की जाँच, सुनवाई और निस्तारण किया जाएगा। 03 मार्च से 05 मार्च 2025 तक पूरक सूचियों की डेटा इन्ट्री की जाएगी और ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों को व्यवस्थित किया जाएगा।

अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 मार्च 2025 को किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में अपने दावे और आपत्तियाँ प्रस्तुत करें ताकि प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जा सके।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com