“आज नगर निगम और अनमोल फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग और मूकबधिरों के लिए एक नया ऐप लॉन्च किया गया। यह ऐप खासतौर पर उन लोगों के लिए विकसित किया गया है, जिनके पास सुनने की क्षमता नहीं है या जो शारीरिक रूप से विकलांग हैं, ताकि उन्हें समाज में आसानी से अपने अधिकारों और सेवाओं का लाभ मिल सके।उत्तराखंड मुखबधिर विकलांग कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एम ए राहुल, नगर आयुक्त विवेक राय, अनमोल फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश चौहान, मुखबधिर प्रदेश सचिव जाकिर हुसैन, और सचिन कुमार सहित कई प्रमुख लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।यह ऐप दिव्यांग और मूकबधिर लोगों को सरकारी योजनाओं, चिकित्सा सेवाओं, और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों से जोड़ने में मदद करेगा। इसके जरिए उन्हें सुगम सेवाएं और जानकारी मिलेगी, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।नगर आयुक्त विवेक राय ने इस ऐप के लॉन्च को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह पहल समाज में समावेशिता और समानता को बढ़ावा देगी। वहीं, डॉ. एम ए राहुल ने कहा कि यह ऐप दिव्यांग जनों के लिए एक वरदान साबित होगा।फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश चौहान ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी का धन्यवाद किया और कहा कि यह ऐप सभी जरूरतमंदों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस मौके पर जाकिर हुसैन और सचिन कुमार ने भी इस ऐप की विशेषताओं और इसके लाभों पर चर्चा की, और इसे समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया।”

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
